कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा केंद्र के सहयोग से रूम टू रीड संस्था द्वारा संचालित बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा आज जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय द्वारा हर कदम बेटी के संग अभियान का फीता काटकर शुभारंभ भी किया गया।
इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक श्री भूपेंद्र कुमार शर्मा, एपीसी श्री रामप्रताप सिंह जादौन, श्री शेर सिंह जादौन, तथा रूम टू रीड संस्था की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बबलू यादव, सुश्री कंचन जोशी, श्री विवेक सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित और समावेशी डिजिटल वातावरण बनाना है, जहां हर एक किशोर डिजिटल कौशल विकसित कर सके, जानकारी प्राप्त कर सके, अपनी बात रख सके तथा आत्म विश्वास के साथ भागीदारी कर सके साथ ही शिक्षकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना, डिजिटल संसाधनों तक समान पहुंच सुनिश्चित करना तथा तकनीक के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
खास बातें
- रूम टू रीड संस्था द्वारा कराहल विकासखंड की 74 माध्यमिक शालाओं में जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
- अभियान के अंतर्गत 17 नवंबर से 25 नवंबर तक कराहल ब्लॉक की समस्त 74 माध्यमिक शालाओं में विद्यालय ओर जन शिक्षण केंद्र स्तर पर रचनात्मक गतिविधि आयोजित किए जायेंगी।
रूम टू रीड संस्था द्वारा कराहल विकासखंड की 74 माध्यमिक शालाओं में जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष हर कदम बेटी के संग अभियान की आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह जागरूकता रथ कराहल ब्लॉक की समस्त 74 माध्यमिक शालाओं एवं उनके अंतर्गत आने वाले गांवों का भ्रमण करेगा। अभियान के अंतर्गत 17 नवंबर से 25 नवंबर तक कराहल ब्लॉक की समस्त 74 माध्यमिक शालाओं में विद्यालय ओर जन शिक्षण केंद्र स्तर पर रचनात्मक गतिविधि आयोजित किए जायेंगी।




