प्रशासनिक न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार दिनांक 14.11.2026 से 20.11.2026 तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज दिनांक 18.11.2026 को प्रातः 08ः00 बजे नवीन शासकीय न्यायाधीश आवासीय भवन परिसर, नई तहसील के पास से जिला न्यायालय परिसर भिण्ड तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
उक्त मैराथन दौड का शुभारंभ श्री के.एस. बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के.एस. बारिया द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उक्त योजनाओं का लाभ जन सामान्य को देने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी तथा जन सामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
खास बातें
- उक्त मैराथन दौड का शुभारंभ श्री के.एस. बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
- जिससे वे उक्त योजनाओं के बारे में जागरूक नागरिक बनें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करते हुए एक सशक्त नागरिक की भूमिका समाज में अदा कर सकें।
- उक्त कार्यक्रम में श्री सुभाष दुबे एवं श्री राधामोहन पीएलव्ही भिण्ड उपस्थित रहे।
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत मैराथन दौड़ को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, पाॅक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल शोषण की रोकथाम और निःशुल्क कानूनी सहायता की उपलब्धता पर कानूनी जागरूकता आमजनों में विधिक सेवा संस्थानों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूकता प्रसारित करना था। जिससे वे उक्त योजनाओं के बारे में जागरूक नागरिक बनें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करते हुए एक सशक्त नागरिक की भूमिका समाज में अदा कर सकें।
उक्त अवसर पर श्री मनोज कुमार तिवारी (सीनियर) विशेष न्यायाधीश भिण्ड, श्री उपदेश राठौर जिला न्यायाधीश/सचिव के साथ ही जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, श्री देवेश शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री विनीत मिश्रा अध्यक्ष अभिभाषक संघ, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, पैनल लाॅयर्स, न्यायालयीन एवं जिला प्राधिकरण भिण्ड के कर्मचारीगण, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यगण तथा आमजन आदि उपस्थित रह कर उक्त मैराथन दौड़ में सहभागिता की गई।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.11.2026 को सिद्धेश्वर महाराज विकलांग कल्याण शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, छात्रावास, जिला भिण्ड एवं रामकी देवी मंदिर, मेला ग्राउण्ड, भिण्ड में भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों, श्रवण और वाक् दोष तथा दृष्टि दोष से ग्रस्त दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सेवा योजनाओं और संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी व्यक्तियों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना और दिव्यांग व्यक्तियों को उपलब्ध अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन करना है। उक्त कार्यक्रम में श्री सुभाष दुबे एवं श्री राधामोहन पीएलव्ही भिण्ड उपस्थित रहे।




