सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा शक्ति सीएलएफ कार्यालय कराहल में आयोजित विकासखण्ड कराहल अंतर्गत मध्यान्ह भोजन में संलग्न स्वसहायता समूहों के अध्यक्ष एवं सचिवों की बैठक में निर्देश दिये कि पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाडियों में मध्यान्ह भोजन अंतर्गत पोषणयुक्त हरी पत्तेदार सब्जियों को भोजन में शामिल किया जायें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं ऑंगनवाडियों में बच्चो् को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन में प्रोटीन आयरन युक्त सब्जियों की मात्रा बढाने हेतु अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियों का उपयोग किया जावें। हरी पत्तेदार सब्जियों की उपलब्धता स्व सहायता समूहों को आसानी से हो इसके लिये आंगनवाडी तथा विद्यालयों में रिक्त स्थानों पर पोषण वाटिका का निर्माण किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने मध्यान्ह भोजन पकाने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए भी समूहों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाई आदिवासी, जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. एस.के. मुदगल, सीडीपीओ श्री नितिन मित्तल, बीआरसी श्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज आदि उपस्थित रहें।