स्वामित्व योजना अंतर्गत निर्मित अधिकार अभिलेखों में लिपिकीय एवं लेखन संबंधी सूक्ष्म त्रुटियों के सुधार के संबंध में कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार, स्वामित्व योजना के अधिकार अभिलेखों में भूमिधारक के नाम एवं पिता के नाम जैसी प्रविष्टियों में लिपिकीय त्रुटियों के संशोधन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 113 के अंतर्गत अधिकृत किया गया है। सभी अनुविभागीय अधिकारी प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए संबंधित पक्षों को समुचित सुनवाई का अवसर प्रदान करेंगे तथा प्रकरणों में विधि-सम्मत आदेश पारित करेंगे।



