मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 06 नवम्बर को सीहोर विकासखंड के दोराहा में शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनें और शासन की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें। शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करते हुए नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

खास बातें

  • शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करते हुए नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
  • कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान जनसमस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दें तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
  • सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को प्रभावी बनाएं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान जनसमस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दें तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने तथा शासकीय सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को प्रभावी बनाएं।