कलेक्टर हर्ष सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से विस्थापित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित पुनर्वास पैकेज की अतिरिक्त राशि वितरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित रूंज एवं मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत निर्धारित मुआवजा राशि के वितरण और पुनर्वास कार्यों संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा सत्यापन उपरांत पारदर्शिता के साथ शेष राशि वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवीन कट ऑफ तिथि 15 मार्च 2024 की स्थिति अनुसार प्रतिदिन पात्र व्यक्तियों के बैंक खाता कलेक्शन की कार्यवाही करें और राजस्व एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से इन कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जाए।
जल संसाधन
कलेक्टर ने पुनर्वास पैकेज की अतिरिक्त राशि वितरण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
खबरबाज़ डेस्क · पन्ना · 27 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट



