भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समय-सारणी निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के सभी एसडीएम को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों एवं समय सीमा का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ
▪️ 12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
▪️ 12 नवंबर - 11 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अवधि
▪️ 28 दिसंबर 2026 तक: दावे एवं आपत्तियों का निराकरण
▪️ 4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
इस प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।



