प्रतिभा योजना अंतर्गत निर्धारित पाठ्यक्रमो एवं संस्थाओं में वर्ष 2026-27 में प्रवेशित अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियो को प्रतिभा प्रोत्साहन का लाभ दिये जाने हेतु एमटास पोर्टल पर आवेदन की सुविधा 31 दिसम्बर तक प्रदाय की गई है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिभा प्रोत्साहन राशि प्राप्त किये जाने हेतु ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जा सकेंगे। प्रतिभा योजना में प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त हेतु एमपीटॉस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है।





